फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैंक कालोनी के युवक की हत्या कर शव फेंका

बैंक कालोनी के युवक की हत्या कर शव फेंका

Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
बैंक कालोनी के युवक की हत्या कर शव फेंका
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की बैंक कालोनी निवासी एक 21 वर्षीय युवक की रविवार रात को हत्या कर शव फेंक दिया गया। युवक का शव सासनी गेट के मथुरा हाइवे के नीचे मिला। पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली। युवक की हत्या गले पर धारदार हथियार से वार करके की गई है। क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने रंजिशन हत्या की वारदात से इंकार कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार युवक रविवार रात को किसी परिचित से मिलने गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा था।

सौरभ शर्मा (21) पुत्र मनोज शर्मा निवासी बैंक कालोनी, गांधी पार्क का शव सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा हाइवे के पास सोमवार सुबह टहलने निकले क्षेत्रीय लोगों को मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पास ही युवक की मोटर साइकिल भी पड़ी थी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर थाना सासनी गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस-पास छानबीन की।
विज्ञापन



मगर, हत्या के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। मोटर साइकिल के नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त की कोशिश की। इधर, युवक के परिजन उसकी तलाश करते-करते मथुरा हाईवे के नीचे एक युवक का अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सासनी गेट पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने दो संदिग्ध पूछताछ के लिए हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में कंपाउंडर था सौरभ
मृतक के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता था। बेटा दो बहनों के बीच अकेला था। रविवार रात को उसके फोन पर किसी परिचित का फोन आया था। उसके बाद वह उससे मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर, कोई सुराग नहीं मिला। मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बेटे ने भी किसी से विवाद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। मनोज शर्मा के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतक के मोबाइल की खोजबीन की मगर शव मिलने वाले स्थान पर उसका फोन नहीं मिला। इधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी दोनों बहनों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

युवक की हत्या के संबंध में सुराग तलाशा जा रहा है। संभवत: उसकी हत्या कर यहां शव फेंका गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरुणा राय, इंस्पेक्टर, थाना सासनी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed