{"_id":"5c116a39bdec2241d156d3f8","slug":"161544645177-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पेशी पर आया कुख्यात शूटर मुनीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर पेशी पर आया कुख्यात शूटर मुनीर
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
एएमयू के सहारनपुर निवासी डीएसडब्ल्यू छात्र आलमगीर की दिनदहाड़े यूनीवर्सिटी लाइब्रेरी के सामने हत्या के आरोपी कुख्यात शूटर मुनीर की बुधवार को फिर एडीजे-फास्ट ट्रैक न्यायालय में पेशी हुई। उसे कड़ी सुरक्षा में दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाया गया और पेशी के बाद आनन-फानन वापस ले जाया गया। चूंकि पिछली बार मुनीर से उसके कुछ संदिग्ध साथियों की मुलाकात हो गई थी। इसलिए इस बार पुलिस ने उसकी अदालत में पेशी के दौरान कड़ा एहतियात बरता। अब उसकी 3 जनवरी को पेशी की तारीख नियत हुई है।
एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद दंपती की बिजनौर में हत्या के बाद से सुर्खियों में आए मुनीर मेहताब निवासी बिजनौर पर शहर में आलमगीर हत्याकांड के अलावा कारोबारी फहद हत्याकांड, रेलवे मजिस्ट्रेट के गनर की हत्या सहित कई लूट के मुकदमे लंबित हैं। इनमें से आलमगीर हत्याकांड में उसके खिलाफ अदालत में ट्रायल चल रहा है। इसी मुकदमे में उसकी बुधवार को सुनवाई पेशी थी। उसे दिल्ली पुलिस ने सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ जेल से यहां फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वापस ले जाया गया। बता दें कि दिल्ली के कई हत्याकांडों में वह तिहाड़ जेल में निरुद्ध है।