{"_id":"5b917fb6867a557f6149c088","slug":"161536262070-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटते प्रेमी को बचाने के लिए ढाल बनी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटते प्रेमी को बचाने के लिए ढाल बनी युवती
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दूसरे प्रदेश की एक युवती ने अपने प्रेमी की जान ढाल बनकर बचाई। छात्रों द्वारा की गई पिटाई से घायल प्रेमी एवं युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया। हालांकि इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
महाराष्ट्र की एक युवती उत्तर प्रदेश के एक शहर (अलीगढ़ नहीं) के प्रतिष्ठित कॉलेज से बीडीएस कर रही है। वह धौर्रा माफी के अपने एक दोस्त से मिलने आयी थी। शहर के अपने दोस्त के घर से वह स्कूटी से एएमयू स्थित यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के पास बैठकर दोस्त का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच कुछ युवकों से टोका-टोकी के बाद विवाद शुरू हो गया। उसने फोन कर दोस्त को बताया और वह तुरंत पहुंच गया। युवती के दोस्त एवं छात्रों में विवाद एवं मारपीट होने लगी। चर्चा है कि छात्र युवक को बेल्ट आदि से पीटने लगे। यह देखकर युवती भी आक्रामक हो गई और एक छात्र का तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
युवती अपने पिटते दोस्त को बचाने के लिए उसकी ढाल बन गई। सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य पहुंचे और युवक एवं युवती को लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।
हालांकि इस मामले में किसी तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियाें ने घटना की पुष्टि की है। एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. एस महमूद खान ने मारपीट की पुष्टि की। हालांकि किसी युवती के प्रकरण में शामिल होने से अनभिज्ञता जतायी। कैंपस में यह घटना चर्चा के विषय बना हुआ है।