फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्ची को बेचने के आरोपी को छोड़ा, एशपी से शिकायत

बच्ची को बेचने के आरोपी को छोड़ा, एशपी से शिकायत

Tue, 10 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बच्ची को  बेचने के आरोपी को छोड़ा, एशपी से शिकायत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना देहली गेट से बच्ची का अपहरण कर उससे गाजियाबाद से भीख मंगवाने के प्रकरण में देहली गेट पुलिस ने बच्ची को बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे छोड़ दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित पिता ने एसपी ग्रामीण से शिकायत की है।

देहली गेट में रहमानिया मस्जिद के पास रहने वाले नफीस ने बताया कि कुछ कुछ दिन पहले उसकी 11 वर्षीय बेटी बाजार सब्जी लेने गई थी। इस दौरान बाजार में उसे एक लड़का मिला और उससे कहा कि तेरे पापा गोश्त वाली गली में हैं।
विज्ञापन


वह बच्ची को बहकाकर ले गया और घर में हाथपैर बांध कर डाल दिया। इसके बाद आरोपी लड़की को बेहोश कर ट्रेन से गाजियाबाद ले गया और एक महिला को बेच दिया।

महिला ने इससे 10-12 दिन प्लेटफार्म पर भीख मंगवाई। एक आटो चालक ने किसी तरह लड़की को गाजियाबाद के अनाथ आश्रम पहुंचा दिया। यहां से बच्ची के परिवार में संपर्क साधा गया। जिसके बाद परिजन और पुलिस उसे वहां से लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया। इस बात की एसपी ग्रामीण से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed