फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सांसद कार्यालय के पास कार में तोड़फोड़

सांसद कार्यालय के पास कार में तोड़फोड़

Sat, 15 Jun 2019 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांसद कार्यालय के पास कार में तोड़फोड़
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के विद्या नगर में सांसद सतीश गौतम के कार्यालय के पास खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने तोड़ फोड़ कर दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने के बाद अब पुलिस सीसीटीवी में तोड़फोड़ करने वालों की तलाश कर रही है।

विद्या नगर में शैलेश वार्ष्णेय के मकान में विशाल उपाध्याय रहते हैं।

वह अक्सर कार को बाहर ही खड़ा करते थे। गुरुवार की रात को करीब 11.20 बजे तीन बाइक सवार आए और ईंट से कार का पीछे वाला शीशा तोड़ दिया। मोहल्ले वालों के मुताबिक पहले भी इस तरह की घटनाएं कालोनियों में हो चुकी हैं। बार बार कारों का शीशा तोड़कर लोग फरार हो जाते हैं। कालोनियों में खड़ी कारों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed