फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बस खराब होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा

बस खराब होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा

Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस खराब होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सेटेलाइट बस स्टैंड पर बल्लभगढ़ जाने वाली बस के खराब होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। आनन-फानन में अधिकारियों ने दूसरी बस की व्यवस्था की तब जाकर मामला शांत हुआ।

शनिवार की सुबह बल्लभगढ़ जाने के लिए अलीगढ़ डिपो की बस खड़ी हुई थी। बस में सवारियां भी बैठ गई। चालक ने जैसे ही बस को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था नहीं हुई तो उनका सब्र टूट गया और यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा होते देख बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। इधर, यात्री वर्कशॉप पहुंच गए और हंगामा करने लगे। शनिवार को छुट्टी होने के कारण वर्कशॉप में उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अधिकारियों को हंगामे की सूचना मिली तो उन्होंने आनन-फानन में दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की। दूसरी गाड़ी आने के बाद यात्री उसमें सवार हुए तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed