{"_id":"5cfc144dbdec2207680ed248","slug":"15600241348-aligarh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के चांदी कारोबारी ने पत्नी को मासूम बच्ची संग घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा के चांदी कारोबारी ने पत्नी को मासूम बच्ची संग घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की सराय सुल्तानी की एक महिला को मथुरा के रहने वाले उसके चांदी कारोबारी पति ने बेटी के पैदा होने के चलते घर से निकाल दिया। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि पहले पति दहेज के लालच में अंधा होकर बेरहमी से पिटाई करता था।
सात माह पहले बेटी होने पर वह बौखला उठा और छह माह पहले घर से निकाल दिया। अब दहेज के तौर मायके वालों से कार दिलाने की शर्त पर अपने साथ रखने की बात कह रहा है। महिला ने रुंधे गले से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची और उसे इंसाफ दिलाने की मांग की।
सासनी गेट के सराय सुल्तानी इलाके की रहने वाली साइन ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले मथुरा के डीगगेट निवासी जीशान के साथ हुआ था। पति चांदी कारोबारी है। निकाह के बाद से पति और अन्य ससुराल वाले दहेेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गर्भावस्था में भी मारपीट की।
विज्ञापन
सात माह पहले बेटी हुई तो सास ताने देने लगी। पति ने छह माह पहले दो माह की मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया। अप्रैल माह में वापस ससुराल गई तो पति ने दहेज में पिता से कार दिलाने के बाद ही घर में रखने की बात कहकर लौटा दिया। महिला के अनुसार इस गम में उसके पिता का एक माह पहले इंतकाल हो गया।
पति उनके जनाजे में भी शामिल होने न आया। महिला ने रुंधे गले से पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को एसएसपी के टप्पल में होने का हवाला देकर सोमवार को आने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि आरोपी पति के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई जरूर करेगी।