{"_id":"5cf96d89bdec2207215a5e3e","slug":"15598503713-aligarh-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी वादी पर बना रहे समझौते को दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपी वादी पर बना रहे समझौते को दबाव
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कोतवाली के इस्लाम नगर में दो माह पहले हुई एक विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी अब वादी पर मामले में समझौते को लेकर दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गुरुवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता रफीक निवासी गोंडा रोड, आसिफ बाग ने एसएसपी को बताया कि बेटी को पांच अप्रैल को कोतवाली के इस्लाम नगर निवासी दमाद शाहिद व उसकी मां और तीन बहनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर आग के हवाले कर दिया था।
इससे बेटी की मौत हो गई थी। इस मामले में एफआईआर पांच के खिलाफ थाना पुलिस को दर्ज कराई है। मगर अभी तक सिर्फ शाहिद व उसकी मां निसारन को जेल भेजा है। मृतक बेटी की ननद और उनके परिजन परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने शिकायत सुन पीड़ित को आश्वासन दिया कि थाना पुलिस के माध्यम से अन्य आरोपियों को जेल भिजवाया जाएगा। साथ ही परिवार की सुरक्षा भी कराई जाएगी।