{"_id":"5cf96c9cbdec22074d53d939","slug":"15598501348-aligarh-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी तक पहुंचा महिला थाने पर हुई मारपीट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीआईजी तक पहुंचा महिला थाने पर हुई मारपीट का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दहेज मांगने के एक आरोप में दो दिन पहले महिला थाने में सुनवाई पर लड़का-लड़की पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट का मामला गुरुवार को डीआईजी तक पहुंच गया। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
शिकायतकर्ता देवेश कुमार निवासी पला होली चौक, सासनी गेट ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी को ग्रेटर नोएडा की एक युवती से हुई थी। सिंधौली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित रिसेप्शन समारोह के दौरान लड़की पक्ष के रिश्तेदारों ने ढाई लाख के गहने चुरा लिए थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
कुछ दिन पहले ससुरालियों ने पत्नी के आने जाने को लेकर विवाद हो गया था। ससुरालियों ने दहेज की मांग की तहरीर पुलिस को दे दी थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए तीन जनवरी को महिला थाने पर बुलाया गया था। यहां ससुराल पक्ष के भी लोग आए थे। उन्होंने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसमें महिला थाना पुलिस की मिलीभगत थी। इसी के तहत उल्टा मुझे शांति भंग में पाबंद कर दिया। इधर, ससुराल वाले पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने मामले की जांच करा आरोपियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।