{"_id":"5cf57dc1bdec22073e1188ad","slug":"15595923817-aligarh-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय के बाहर आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसपी कार्यालय के बाहर आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गांधी क्षेत्र के वैष्णो धाम कालोनी में 8 मई को युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के चाचा सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित अपना दर्द एसएसपी को सुना ही रहा था कि पीछे से आरोपी भी वहां पहुंच गये।
जैसे ही पीड़ित एसएसपी कार्यालय से बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा। जब तक पुलिस उन्हें पकड़ पाती आरोपी अपनी कार में बैठकर निकल गये।
आकाश निवासी वैष्णो धाम कालोनी थाना गांधी पार्क की 8 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में उनके चाचा चंद्र विजय ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। तभी पीछे से आरोपी भी वहां पहुंच गये।
विज्ञापन
पीड़ित के बाहर निकलते ही आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दोबारा आरोपियों की शिकायत करने एसएसपी से मिलने गया। जैसे ही वह पुलिस के साथ बाहर आया, आरोपी वहां से जा चुके थे। एसएसपी ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।