फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शिकायत करने गई विवाहिता को थाने से भगाया-Cordination

शिकायत करने गई विवाहिता को थाने से भगाया-Cordination

Mon, 03 Jun 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शिकायत करने गई विवाहिता को थाने से भगाया-Cordination
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना देहली गेट क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दस साल से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत को लेकर देहली गेट थाने गई, तो पुलिस कर्मियों ने उसे चौकी पर जाने की बात कहकर टरका दिया। वहीं चौकी पर महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई। अब महिला इंसाफ के दर दर भटकने को मजबूर है।

पीड़िता अफसाना पुत्री राशिद ने बताया कि वह रोरावर शाहजमाल थाना देहली गेट की रहने वाली है। दस साल पहले उस्मान निवासी नींवरी बाईपास से शादी हुई थी। उस्मान साबुन का काम करते हैं। शादी के दो तीन महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा। लेकिन, बाद में पति उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति रोजाना शराब पीकर पिछले दस सालों से मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन



शनिवार को दोपहर में अफसाना घर पर काम कर रही थी। तभी उसकी ननद वहां आ गई और मारपीट करने लगी। उसने विरोध किया, तो पति ने भी मारा पीटा। जब अफसाना इसकी शिकायत करने थाना देहली गेट पहुंची तो, पुलिसकर्मियों ने उसको गोंडा रोड चौकी जाने को कहा। चौकी पर भी उसको कोई सुनवाई नहीं हुई। अफसाना ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। अब वह न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed