{"_id":"5ceaf538bdec22073d79a6a1","slug":"155890212111-aligarh-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में दो युवकों ने टीटीई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में दो युवकों ने टीटीई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
नई दिल्ली से जयनगर को जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562) में शनिवार रात को दो युवकों ने टीटीई के साथ मारपीट कर दी। गाड़ी के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचते ही टीटीई ने आरपीएफ टीम से युवकों की शिकायत की। आरपीएफ ने दोनों युवकों को बोगी से दबोच लिया। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक दीपू और अजय कुमार निवासी सार, छपरा, बिहार गाड़ी की स्लीपर बोगी में नई दिल्ली से सवार हुए थे। टीटीई ने इनसे टिकट मांगी तो टिक ट न होने की बात कहते हुए उनके साथ अभद्रता करने लगे। टीटीई के अनुसार विरोध करने पर मारपीट भी की। टीटीई ने गाड़ी के रात 10:40 बजे अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचते ही स्टाफ को दोनों युवकों के संबंध में सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों को दबोच लिया। टीटीई की शिकायत के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।