{"_id":"5ce9a96dbdec22074618b67c","slug":"155881718310-aligarh-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बोगी में सवार मनचलों को युवतियों ने सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला बोगी में सवार मनचलों को युवतियों ने सिखाया सबक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली ईएमयू पैसेंजर की महिला बोगी में सवार मनचलों की बोगी में ही सवार चार युवतियों ने जमकर धुनाई कर दी। मनचले महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फबतियां कस रहे थे।
साथ ही महिलाओं की सीटों पर कब्जा जमाए बैठे थे। हालांकि मनचले अलीगढ़ जंक्शन आने से पहले ही ट्रेन से कूदकर भाग गए। हरदुआगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने मनचलों के खिलाफ जी आरपी को अज्ञात में तहरीर दी है।
युवती ने बताया कि वह दादरी से ट्रेन की महिला बोगी में सवार हुई थी, जिसमें पहले से ही 10 से 12 लड़कों का ग्रुप अलग-अलग जगह महिलाओं की सीटों पर बैठकर फबतियां कस रहा था। जब उनमें से एक से सीट से हटने को कहा तो वह मारपीट और गाली-गलौच पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
साथ में सफर कर रहीं तीन अन्य युवतियों ने इस बात का विरोध किया तो वह उन पर भी हावी होने लगे। इस पर सभी ने मिलकर मनचलों से खूब लोहा लिया। युवती के अनुसार खुद को फंसता देख वह लोग भाग खड़े हुए। सपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाकिर अंसारी ने जीआरपी थाने पर युवती का पक्ष रख मनचलों के खिलाफ तहरीर दिलवाई।
युवतियों ने बताया कि महिला बोगी में आए दिन छेड़खानी-मारपीट की घटना होने के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ अपने किसी सिपाही या दरोगा की महिला बोगी में तैनाती नहीं करती। इस बात की शिकायत ट्वीटर के माध्यम से रेलवे बोर्ड को की जाएगी। जीआरपी इंस्पेक्टर के अनुसार युवती की तहरीर ले ली है। मनचलों को पकड़ने का प्रयास जारी है।