फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आग से झुलसी महिला की मौत, पति-जेठ गंभीर

आग से झुलसी महिला की मौत, पति-जेठ गंभीर

Tue, 21 May 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला की मौत, पति-जेठ गंभीर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना टप्पल के गांव आदमपुर में खाना बनाने के दौरान झुलसी नवविवाहिता राजश्री (24) ने सोमवार की सुबह जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति सत्यवीर और जेठ गिर्राज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने राजश्री के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।

राजश्री (24) पत्नी सत्यवीर के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की सुबह रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पति व जेठ भी झुलस गए। तीनों घायलों जेएन मेडिकल कालेज में भरती कर दिया। यहां राजश्री ने दम तोड़ दिया। पति सत्यवीर और जेठ गिर्राज का उपचार चल रहा है। राजश्री का मायका लोधा के गांव बाड़ौन में है।
विज्ञापन


गत 20 फरवरी को ही सत्यवीर से उसकी शादी हुई थी। इधर, सूचना पर राजश्री के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने फिलहाल किसी भी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed