{"_id":"5c8c0788bdec22145e480fe4","slug":"155268093019-tappal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हरियाणा शराब पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर हमला, पुलिसकर्मी घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हरियाणा शराब पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर हमला, पुलिसकर्मी घायल।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में अवैध शराब की खपत बढ़ गई है। हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब तेजी से यहां आ रही है। गुरुवार की रात हरियाणा मार्का की अवैध हरियाणा शराब पकड़ने की कोशिश में शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हुआ है। घायल सिपाही की ओर से टप्पल थाने में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हरियाणा से अवैध शराब आने की मुखबिर से मिली सूचना पर गुुरुवार की रात एसआई जितेंद्र हमराह सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी पलवल की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया।
चालक ने कार नहीं रोकी। इस पर हामिदपुर चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक कार को रुकवाया। इसी समय पहले से मौजूद अवैध शराब बेचने वालों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया और अभद्रता शुरू कर दी। इसके साथ ही मारपीट की जिसमें एक पुलिस कर्मी को चोटें आई हैं। सिपाही की तहरीर पर थाना टप्पल में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब बेचने और पुलिस टीम पर हमला करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।