फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कंडोलेंस के चलते मुनीर और आशुतोष की पेशी टली

कंडोलेंस के चलते मुनीर और आशुतोष की पेशी टली

Sat, 16 Feb 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कंडोलेंस के चलते मुनीर और आशुतोष की पेशी टली
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के शोक संवेदना के कारण कुख्यात अपराधी मुनीर और आशुतोष की शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी नहीं हुई। उन्हें एएमयू छात्र आलमगीर हत्याकांड समेत तीन मामलों में सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना था। अब मामले की सुनवाई एक मार्च को होगी। मुनीर के अधिवक्ता इरफान गाजी के अनुसार आलमगीर हत्याकांड, पीतल कारोबारी फहद हत्याकांड और एएमयू छात्र तल्हा पर जानलेवा हमले के मामले में सुनवाई होनी थी। इसके साथ ही आलमगीर हत्याकांड में मुख्य गवाह मृतक के पिता को कोर्ट में तलब किया गया है।

बता दें कि एएमयू के छात्र आलमगीर की 18 सितंबर 2015 को हत्या की गई थी। इसमें मृतक के परिजनों ने मुनीर और आशुतोष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पीतल कारोबारी फहद की 20 अप्रैल 2014 को हॉर्न बजाने के विवाद में गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में मुनीर और उसका दोस्त अतीउल्लाह नामजद था। इसके साथ ही एएमयू के छात्र तल्हा पर सेंटर प्वाइंट पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी आशुतोष और मुनीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कबड्डी टीम में अलीगढ़ के मनीष तालान का चयन
जनपद के एक लाल ने कबड्डी में कमाल कर दिया है। टप्पल ब्लाक के ग्रान बैना निवासी कबड्डी खिलाड़ी मनीष तालान का अंडर-14 राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। मनीष के चयन की सूचना पाकर जनपद के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह सहित मनीष के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और अन्य जनपदवासियों ने उसे बधाई दी। देर रात तक मनीष के घर खुशियां मनाने का दौर चलता रहा। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को दिया है। मनीष ने बताया कि उनका सपना है कि वह देश के लिए ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल हासिल करें। साथ ही विश्व पटल पर भारत को नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed