फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुल्हन के नावालिग होने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

दुल्हन के नावालिग होने की सूचना पर पुलिस दौड़ी

Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन के नावालिग होने की सूचना पर पुलिस दौड़ी
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। कस्बा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शुक्रवार की देर शाम रंग में भंग पड़ गया। शिकायत मिली थी कि एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया दलबल सहित गेस्ट हाउस पहुंच गईं। दुल्हन के बालिग होने के सबूत मांगे। हालांकि देर रात तक दूल्हा आसैर दुल्हन सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं।

बता दें कि शुक्रवार की रात कस्बा के एक गेस्ट हाउस में कस्बा की ही एक लड़की की शादी होनी तय थी। बारात बाहर से आई थी। धूमधाम से घराती पक्ष के लोग बरात का सत्कार करने में जुटे थे। बताते हैं कि उसी दौरान महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि सासनी के एक गेस्ट हाउस में एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही है। सूचना पाकर सीओ सुमन कनौजिया एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को देख कर गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस एवं बाल कल्याण समिति के लोगों ने दुल्हन के बालिग होने के प्रमाण पत्र मांगे। आधार कार्ड एवं शिक्षा के प्रमाण पत्र दिखाए गए। घंटों हुई माथापच्ची के बाद पुलिस मौके से रवाना हुई। इसके बाद ही लोगों ने चैन की सांस ली। इसके बाद ही शादी की रस्म अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि किसी ने गलत सूचना दे दी थी, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर आई थी। प्रमाण पत्रों के आधार पर दुल्हन बालिग पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed