{"_id":"5c13f452bdec225542063e5e","slug":"154481164020-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की जगह गिलहट थमाकर की साढ़े चार लाख की ठगी, एमपी पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदी की जगह गिलहट थमाकर की साढ़े चार लाख की ठगी, एमपी पुलिस ने दी दबिश
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। चांदी की जगह गिलट थमाकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में शुक्रवार को मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सादाबाद क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन यह आरोपी नहीं मिल सके।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चौकी क्षेत्र के गांव नगला छत्ती निवासी एक व्यक्ति और गांव गढ़ी अंता के दो व्यक्तियों के खिलाफ मध्यप्रदेश के थाना मोतीनगर में एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
रिपोर्ट में इस व्यक्ति का आरोप था कि यह तीन आरोपी मोतीनगर में काम करते थे। इन तीनों लोगों ने उसे चांदी की जगह गिलट थमा कर करीब साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के थाना मोतीनगर की पुलिस ने आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिल सके।