{"_id":"5c0ab7abbdec2241742bdba2","slug":"154420629217-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम के अनुसार अज्ञात किशोरी की गला दबा कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम के अनुसार अज्ञात किशोरी की गला दबा कर हत्या
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सासनी। विजयगढ़-सासनी रोड पर पिछले रविवार को गंदे नाले में मिले किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाकर हत्या करना आई है। हालांकि किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं होना पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं। आखिर किशोरी की हत्या क्यों की गई, यह सवाल लोगों के दिमाग में कौंध रहा है। दरअसल, तीन दिसंबर की सुबह विजयगढ़ रोड स्थित गंदे नाले में किशोरी का शव मिलने से खलबली मच गई थी। क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया एवं प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए थे।
शव को गंदे नाले से निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया था। 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किशोरी की हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।