फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, आठ माह का मासूम बचा

ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, आठ माह का मासूम बचा

Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, आठ माह का मासूम बचा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। नगर में राया रोड स्थित भुस की मंडी के निकट एक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर जा रही एक महिला अपने आठ माह के बच्चे सहित सड़क पर जा गिरी, इसी दौरान टक्कर मारने वाले ट्रक के पहिए के नीचे आकर महिला की कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्चा सही सलामत अपनी मां के सीने से लगा रहा। बच्चे को सही सलामत देख लोगों के मुंह से जाको राखे साइंया मार सके न कोय.. जैसे शब्द निकल रहे थे। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस घटना के संबंध में मृतक महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गिलोंदपुर करील थाना मुरसान निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र यादराम सिंह ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में नरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार को वह अपने गांव से अपनी पत्नी रीना देवी और आठ माह के पुत्र गोलू के साथ बाइक द्वारा आगरा दवा लेने जा रहा था, जब वह कस्बा सादाबाद से राया रोड पर भुस की मंडी के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक संख्या आरजे 14 जी एच 9686 जो सादाबाद की तरफ से काफी तेज गति से आ रहा था, के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी रीना देवी बाइक से गिर गई और ट्रक से कुचल कर मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके तथा उसके पुत्र गोलू भी चोटिल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव और घायल नरेंद्र सिंह को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां नरेंद्र का उपचार किया गया। इधर, बच्चे को घटना स्थल पर मौजूद एक वृद्ध महिला ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed