फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हर्ष फायरिंग करता आरोपी दबोचा

हर्ष फायरिंग करता आरोपी दबोचा

Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करता आरोपी दबोचा
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। शादी समारोह के दौरान सोमवार की देर रात हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 आईपीसी एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, ग्राम नगला पतुआ स्थित कृपा गेस्ट हाउस में सोमवार की रात को शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। इस दौरान खोंड़ा रति थाना हाथरस जंक्शन निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सचेंद्र भी शादी समारोह में शरीक होने आए थे। उत्साहित होकर प्रदीप ने अंटी से तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


राहुल पुत्र सत्यदेव निवासी नगला पीतम ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए दौड़ लगा दी। प्रदीप ने पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। उसेे ग्रामीणों ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी प्रदीप को पकड़कर अपने साथ ले आई। पीड़ित राहुल पुत्र सत्यदेव निवासी नगला पीतम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप के विरुद्ध अवैध तमंचा रखने एवं प्राणघातक हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed