फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अज्ञात महिला की रेल से कट कर मौत

अज्ञात महिला की रेल से कट कर मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात महिला की रेल से कट कर मौत
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी (हाथरस)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर सासनी रेलवे स्टेशन के निकट एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उत्तर-मध्य रेलवे की अप लाइन पर सासनी स्टेशन के निकट खंभा संख्या 1305- 30 से 31 के मध्य रविवार की सुबह करीब नौ बजे कानपुर की ओर से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस से महिला की कटकर मौत हो गई। महिला की उम्र तकरीबन 62 वर्ष बताई जा रही है। ट्रेन की तेज गति के कारण शव के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भारी मशक्त के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पाकर हाथरस जंक्शन से जीआरपी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज, हरे रंग की छींटदार साड़ी और पायजेब बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed