फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सादाबाद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास

सादाबाद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास

Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बिलारा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की रेवाड़ी-कानपुर पाइप लाइन से अज्ञात लोगों ने तेल चोरी का प्रयास किया। इस घटना के संबंध में अधिकारियों ने थाने में तहरीर दी गई है।

रेवाड़ी कानपुर पाइपलाइन मथुरा के प्रबंधक परिचालन जे. नागार्जुन राव ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि एचपीसीएल द्वारा बिछाई गई रेवाड़ी कानपुर पाइप लाइन की लंबाई थाना सादाबाद में 17.5 किमी है। इस पाइपलाइन में पेट्रोल डीजल और केरोसील का प्रवाह उच्च दाब में होता है।
विज्ञापन


पाइप लाइन में चोरी की सूचना पाइपलाइन के कंट्रोल रूम में एक किसान द्वारा सुबह करीब नौ बजे दी गई, किसान ने बताया कि पाइपलाइन आरओ यू में एक गड्डा अज्ञात लोगों द्वारा किया गया है। चोरी के प्रयास की सूचना के बाद तत्पश्चात की गई जांच में सामने आया कि पाइप लाइन चैनेज 192-250 गांव बिलारा सादाबाद में अज्ञात लोगों द्वारा पाइप लाइन में तेल चोरी का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में एक्सप्लासिव सबस्टानसिस एक्ट 1908, पेट्रोलियम एवं पाइपलाइन भूमि के उपयोग के प्राधिकार का अर्जन अधिनियम 1962 और सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed