{"_id":"5babd3d2867a557f6662057d","slug":"153798751618-sasni-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठान का गेंहू कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उठान का गेंहू कालाबाजारी के आरोप में पकड़ा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी के शक में पकड़ा सरकारी गेहूं
क्रासर
आपूर्ति विभाग की टीम ने जांच के बाद मुक्त किया अनाज
अमर उजाला ब्यूरो
सासनी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिलखौरा कलां के राशन विक्रेता का गेहूं कालाबाजारी के शक में पकड़ लिया। पुलिस इसे थाने ले आई। सूचना पाकर आपूर्ति एवं खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। गोदाम प्रभारी एवं राशन विकेता के रजिस्टरों के मिलान के बाद राशन सामग्री रिलीज कर दी गई।
दरअसल, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिलखौरा कलां में राशन का गेहूं और चावल कालाबाजारी के लिए जा रहा है। पुलिस ने गांव में छापा मारकर गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली और थाने ले आई। इस वाहन में करीब 70 बोरी गेहूं भरा था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी तत्काल आपूर्ति विभाग को दे दी। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक अपनी टीम के साथ थाने आए। ग्राम बिलखौरा के राशन विक्रेता और गोदाम प्रभारी के रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा पकड़ी गई राशन सामग्री गेहूं राशन विक्रेता का ही निकला।