{"_id":"5b9810b0867a557fe86c2eab","slug":"1536692385816-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्टे के मुनीम से 16 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्टे के मुनीम से 16 हजार की लूट
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। मुरसान रोड स्थित बालाजी ईंट उद्योग से वापस लौट रहे मुनीम से सलेमपुर तिराहा सादाबाद पर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने 16 हजार रुपये लूट लिए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। इधर, पुलिस इस मामले को फर्जी और मारपीट का बता रही है।
गांव गढ़ी हुलासी निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र ज्वाला सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार की शाम करीब पौने सात बजे सका मुनीम ईंट भट्टे से वापस अपने गांव नगला मया जा रहा था। मुनीम के पास 16 हजार रुपये थे। मुनीम जैसे ही सलेमपुर तिराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही दो बाइकों पर जिसमें से एक पर तीन और दूसरी पर दो लोग सवार थे, उसकी स्कूटी को रूकवा लिया और गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब में रखे 16 हजार रुपयों को निकाल लिया और धमकी देते हुए भाग गए।
घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को उसने पहचान लिया है। इस मामले में उपनिरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का है, लूट की जो तहरीर दी गई है, वह फर्जी है।