फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरो ने दो मकानों को बनाया निशाना लाखो की चोरी

चोरो ने दो मकानों को बनाया निशाना लाखो की चोरी

Wed, 05 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरो ने दो मकानों को बनाया निशाना लाखो की चोरी

विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी।

ग्राम बिजाहरी क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के सामने स्वर्णधाम कालोनी में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर तथा दूसरे मकान की छत पर चढ़कर हजारों रुपये का माल और नकदी चोरी कर ले गए। चोर एक मंदिर का घंटा भी चोरी कर ले गए हैं।

आशीष पाठक पुत्र लक्ष्मी नारायण मूलरूप से ग्राम पढ़ील थाना इगलास के रहने वाले है। वर्तमान में स्वर्णधाम कालोनी में मकान बना कर रहते हैं। सोमवार को वह मय परिवार जन्माष्टमी का त्योहार मनाने अपने गांव चले गए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे बीस हजार की नगदी एवं एक एलईडी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


रामसिंह पुत्र सत्यपाल भी इसी कालोनी में मकान बना कर रहते है। सोमवार की देर रात चोर छत पर चढ़ कर मकान में रखे 3 अंगूठी, 2 चेन, 2 चूड़ी , 2 झुमकी ,दो जोड़ी पाजेब, साड़ी 5 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही मकान मालिकों के होश उड़ गए। घटना से पुलिस को अवगत कराया। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर थाने में दी। तथा तीसरी घटना ग्राम देदामई में पथवरी मंदिर से अज्ञात बदमाश घंटा आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed