{"_id":"5b75c49642c7927fb91ff165","slug":"15344446851-sadabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को भगा ले गया शिक्षक, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को भगा ले गया शिक्षक, पुलिस ने भेजा जेल
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव की कक्षा आठ की एक छात्रा को उसी का शिक्षक ले गया, लेकिन युवक और छात्रा के परिजनों ने दोनों को दिल्ली में एक स्थान से दबोच लिया और दोनों को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेजा है, वहीं छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा छह से आठ तक के एक विद्यालय में पढ़ती थी, उसे गांव पोदा का शिक्षक राकेश पुत्र श्यामवीर पढ़ाता था। कक्षा आठ में पढ़ने के दौरान आरोपी ने उसकी बेटी से अश्लील हरकतें की थीं। उनकी बेटी ने उन्हें जब इस बारे में बताया तो उसने आरोपी के पिता से शिकायत की तो राकेश और उसका पिता नाराज हो गए। लोक लाज के कारण उसने रिपोर्ट नहीं कराई और अपनी बेटी को इस स्कूल से निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिल करा दिया।
इसके बाद भी आरोपी शिक्षक उसकी बेटी को परेशान करता रहा। हाईस्कूल पास करने के बाद उसने अपनी बेटी की पढ़ाई बंद करा दी, लेकिन आरोपी शिक्षक उसके घर के चक्कर काटने लगा। डांटकर भगा देने के बाद 14/15 की रात को वह और उसके परिजन घर के अंदर सो रहे थे। तभी उसके भाई के मोबाइल पर आरोपी शिक्षक राकेश का फोन आया और धमकी दी कि वह उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा, जो करना है कर लेना। इसी रात घर की दीवार फांदकर आरोपी शिक्षक घर में घुस आया और उसकी बेटी को गाड़ी में डालकर ले गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।