फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तेजधार हथियार से अधेड़ के गुप्तांग काटे

तेजधार हथियार से अधेड़ के गुप्तांग काटे

Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
तेजधार हथियार से अधेड़ के गुप्तांग काटे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव अर्राना में बीती रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर पर सो रहे एक किसान पर हमला कर उसके गुप्तांग काट डाले। चीख पुकार सुनकर निकट के घर में सो रहे परिजन पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी भाग गए। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने किसान की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया।

गांव अर्राना निवासी 48 वर्षीय पप्पू उर्फ गुलवीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह मंगलवार की रात्रि अकेला अपने घर में सोया हुआ था। रात्रि दस बजे गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति आए और दो नामजदों ने पप्पू को पकड़ लिया। तीसरे अज्ञात व्यक्ति ने तेज धार हथियार से गुप्तांग काट दिए।
विज्ञापन


जानलेवा हमले में अधेड़ व्यक्ति खून से लथपथ हो गया। गुलवीर की चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी जाग गए। परिजनों को आता देख हमलावर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने किसान की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित के पिता रामवीर सिंह ने गांव के नामजदों के खिलाफ कोतवाली खैर में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद राठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


16 वर्ष पुरानी है रंजिश
अर्राना निवासी सतवीर सिंह पुत्र रज्जो ने वर्ष 2002 में जानलेवा हमले में घायल पप्पू उर्फ गुलवीर, राजवीर सिंह, जसवंत व बिल्ला के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। खैर न्यायालय में चले मुकदमा में चारों आरोपियों पर दोष सिद्व हुआ तथा सजा व जुर्माना भी हुआ था। आरोपी पक्ष ने सेशन कोर्ट में अपील की, जिसमें 7 मार्च 2018 को कोर्ट ने उन्हें दोष मुक्त कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। जानलेवा हमले में घायल पप्पू उर्फ गुलवीर की पत्नी की तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। तथा बड़ा पुत्र शुभम जलालपुर अलीगढ़ व दूसरा पुत्र डिगंबर भोपाल स्थित अपनी बूआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed