फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आलू व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

आलू व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
आलू व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इगलास के गोंडा रोड पर बौहरे हरि सिंह इंटर कालेज के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई नगदी और तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि लाल पाटीदार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 29 नवंबर को इगलास पुलिस कुछ वांछित अपराधियों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गत 14 नवंबर को जो लूट की घटा हुई थी, उसमें शामिल तीन बदमाश सेवनपुर चौराहे पर स्कार्पियो गाड़ी में हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


आलू व्यापारी से लूट के बाद गोंडा भागे थे
बदमाशों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हमारा एक अन्य साथी सुशील उर्फ गोलू पुत्र सुभाष निवासी 1257 जीडी कालोनी मयूर विहार दिल्ली का रहने वाला है। सुशील पर थाना टप्पल में धारा 307 में मुकदमा दर्ज है। इसको 27 नवंबर को थाना टप्पल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि सुशील उर्फ गोलू व पूसी उर्फ पुष्पेंद्र के साथ मिलकर 14 नवंबर को बौहरे हरी सिंह इंटर कालेज के पास बने ब्रेकर के पर आलू व्यापारी शर्मा निवासी बिशनपुर को लूटने की योजना बनाई थी। यह व्यापारी दिल्ली मंडी में आलू का व्यापार करता है। वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी से अकेले काफी पैसा लेकर के आता है । बदमाशों ने बताया कि हम चारों लोगों ने योजना बनाकर ब्रेकर स्कूल के पास मोटर साइकिल आगे लगाकर तमंचा तानकर गाड़ी में रखे बैग को छीनकर गोंडा की तरफ भाग गये थे। जिसमें हम लोगों को चार लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बदमाश
- देवा उर्फ राज गौतम पुत्र रामेश्वर गौतम, निवासी कैमथल, थाना गोंडा
- माना उर्फ मानवेंद्र पुत्र महावीर सिंह निवासी कैमथल, थाना गोंडा


यह हुआ बरामद
- एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, 43 हजार रुपये नगद, देवा से 56 हजार रुपये नगद, स्कार्पियो गाड़ी
पुलिस पार्टी
थाना इगलास के सब इंस्पेक्टर रनवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रदीप मलिक, सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही सूर्य प्रताप
------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed