{"_id":"5b4cfe704f1c1b19208b51f4","slug":"151531772528-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने कर दी लैपर्ड कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने कर दी लैपर्ड कर्मियों से मारपीट
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रामघाट रोड पर इंद्रप्रस्थ स्टेट के बाहर रविवार रात शराबियों ने टोकाटाकी करने पर लैपर्डकर्मियों से ही धक्का-मुक्की और हाथापाई कर दी।
इस दौरान एक सिपाही के हाथ में मोच आ गई और रायफल की मैगजीन तक जमीन पर गिर गई। शराबियों की इस हरकत पर जब पुलिस बुलाकर धरपकड़ शुरू कराई तो बाकी साथी भाग गए, जबकि दो को दबोच लिया गया। हालांकि इंस्पेक्टर घटना की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
वाकये के अनुसार रात 12 बजे के लगभग क्वार्सी थाने की 62 नंबर लैपर्ड कर्मी आकाश व मुकेश गश्त पर थे। रामघाट रोड पर इंद्रप्रस्थ स्टेट के बाहर एक ढकेल पर कुछ शराबी आपस में गाली गलौज व हंगामा कर रहे थे।
इसी बीच वहां से निकली लैपर्ड ने जब इन्हें टोका तो एक शराबी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लैपर्ड कर्मियों से धक्का-मुक्की कर दी। उसे पकड़ने उक्त लोग हाथापाई पर आ गए। इस दौरान सिपाही की राइफल की मैगजीन तक गिर गई और आकाश के बाजू में मोच आ गई।
विज्ञापन
सूचना पर अन्य लैपर्ड आने पर यहां से दो शराबी हिरासत में ले लिए गए, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक किशनपुर गांव के बताए जा रहे हैं। इस मामले से क्वार्सी इंस्पेक्टर ने अनभिज्ञता जताई है, जबकि दोनों सिपाही कुछ भी कहने से बच रहे हैं।