फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पति साली को ले गया, बहू को मारने की कोशिश

पति साली को ले गया, बहू को मारने की कोशिश

Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पति साली को ले गया, बहू को मारने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस जमालपुर इलाके में एएमयू में पढ़ाई करने वाली एक विवाहिता की बहन को उसका पति ले गया और जब इस विवाहिता ने इसे लेकर ऐतराज करना शुरू किया तो उसे ससुरालियों ने जहर देकर मारने की कोशिश की है। फिलहाल विवाहिता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई है।

विवाहिता सलमा अंजुम निवासी हमदर्द नगर के अनुसार उसकी पिछले वर्ष फरवरी माह में आरिफ नसीर संग शादी हुई थी। शादी के बाद अब आकर उसके पति उसकी छोटी बहन को लेकर गायब हो गया। इसे लेकर उसके परिवार ने नाराजगी जताई तो वह मायके आकर रहने लगी। उधर, उसके पति ने उसकी बहन के साथ रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के क्रम में वह बुधवार दोपहर अपने ससुराल बात करने गई थी। जहां उसे सास ने पानी पिलाया, इसके बाद वह उल्टियां करने लगी। खबर पर मायके से भाई आदि आ गए। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। भाई की ओर से तहरीर ससुरालियों पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed