फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस अधिकारियों ने डॉ. पूजा को रास्ते में रोका

पुलिस अधिकारियों ने डॉ. पूजा को रास्ते में रोका

Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने डॉ. पूजा को रास्ते में रोका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कासगंज सांप्रदायिक दंगे के शिकार चंदन के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध मार्च निकाल रही अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय को उनके समर्थकों के साथ पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में ही रोक लिया। इसकी वजह से वह निर्धारित स्थल रामलीला मैदान तक नहीं पहुंच पाईं।

मंगलवार को डॉ. पूजा शकुन पांडेय नौरंगाबाद कावेरी इको, बी दास कंपाउंड से समर्थकों के साथ रामलीला मैदान के लिए निकलीं, लेकिन जीटी रोड पर पहुंचते ही गांधी पार्क थाना के इंस्पेक्टर दल-बल के साथ पहुंच गये और वहीं रोक दिया।
विज्ञापन


एसीएम प्रथम रामसूरत पांडेय भी वहीं पहुंच गए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया। डॉॅ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि प्रशासन का रवैया दिन प्रति दिन तानाशाह पूर्ण होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से चंदन के परिजनों को अखलाक की तरह एक करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी आवास, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी तथा नामजद वसीम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि उपद्रव ग्रस्त मुहल्ले पर सामूहिक जुर्माना किया जाए तथा पाकिस्तान प्रेमियों को वहां से खदेड़ा जाए। इस अवसर पर कुंज मिश्रा, राज कुमार पाठक, धर्मेंद्र सारस्वत, नेहरू पंडित, गोलू ठाकुर, पवन गौतम, पिंकू, पंडित शिवा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed