फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ओएलएफ का छात्र चार दिन से लापता, परिजन बेहाल

ओएलएफ का छात्र चार दिन से लापता, परिजन बेहाल

Thu, 25 Jan 2018 02:41 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
ओएलएफ का छात्र चार दिन से लापता, परिजन बेहाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के मामू भांजा इलाके के एक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाला ओएलएफ (अॅवर लेडी ऑफ फातिमा) स्कूल का छात्र चार दिन से गायब है। उसके एकाएक गायब होने के बाद से परिजन बेहाल हैं और पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी है।

फिलहाल उसकी कोई लोकेशन तो पुलिस को नहीं मिली। मगर फेसबुक पर उसका स्टेटस जरूर अपडेट हुआ है। इसके चलते पुलिस ने फेसबुक से लोकेशन लेने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार मामू भांजा निवासी बैटरी इन्वर्टर व्यापारी दीपक वत्स के तीन बच्चों में सबसे बड़ा सुभम वत्स ओएलएफ में दसवीं का छात्र है। वह 19/20 जनवरी की आधी रात से घर से अचानक गायब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इस तरह अचानक गायब होने की वजह क्या रही, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों की मानें तो उसका स्कूल के बाहर साथियों के बीच कोई झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में एएमयू का एक छात्र भी मध्यस्थता में आया था। इसके बाद ही यह अचानक गायब हुआ है।

इसे लेकर परिजन बेहद परेशान हैं और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मामले में गांधीपार्क थाना पुलिस तहकीकात कर रही है। वह बच्चे के एग्जाम से जोड़कर भी देख रही है। वहीं उसका मोबाइल नंबर तो नहीं मिला।


मगर उसकी फेसबुक आईडी पर मंगलवार सुबह 10:30 बजे का अपडेट आया है। इसके आधार पर फेसबुक से लोकेशन मांगी गई है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा क्यों गायब हुआ। इसे लेकर तरह-तरह की बातें हैं। बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed