फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दबंग सिपाही ने नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा

दबंग सिपाही ने नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा

Mon, 06 May 2019 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दबंग सिपाही ने नाली विवाद में पड़ोसी को पीटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गभाना क्षेत्र में गांव के ही कुछ दबंगों ने नाली के विवाद में पड़ोसी युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। दबंगों के खौफ के चलते पीड़ित ने थाने में शिकायत तक नहीं की

। शनिवार को आरोपी का बेटा जो पुलिस में है वह गांव आया हुआ था, जिसने हल्का चौकी स्टाफ के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की। पीड़ित ने रविवार को एसपी सिटी से पूरे मामले की शिकायत की है। वहीं एसपी सिटी ने सीओ गभाना को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अनिल कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी गांव राजमऊ थाना गभाना एक निजी कंपनी में काम करते हैं। तीन दिन पहले उनका नाली को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी संग दबंगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की। दबंगों के डर से पीड़ित ने थाने में भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार को पड़ोसी का बेटा, जो यूपी पुलिस में सिपाही है अपने गांव आया। शाम को हल्का चौकी स्टाफ के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने रविवार को एसपी सिटी अभिषेक से मामले की शिकायत की है। एसपी सिटी ने सीओ गभाना को पूरे प्रकरण में जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed