फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा में टक्कर से युवक की मौत, बवाल

लोधा में टक्कर से युवक की मौत, बवाल

Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
लोधा में टक्कर से युवक की मौत, बवाल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहा पर गुरुवार को एक युवक की टेंपो की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का पेट फट गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। राहगीरों के सूचित करने के बाद भी आधा घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर युवक ने दम तोड़ दिया।


40 मिनट बाद आई एंबुलेंस से पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर मृतक के गांव केशोपुर जोफरी के लोग खेरेश्वर चौराहा पर पहुंच गए। उन्होंने लगभग दो घंटे तक यहां जमकर बवाल काटा। इसी बीच वहां से निकल रहे एसएसपी आकाश कुलहरि ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



महेश (30) पुत्र राजेंद्र निवासी केशोपुर जोफरी, लोधा नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकला था। खेरेश्वर चौराहा पर खड़े होकर नोएडा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान किसी टेंपो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस सूचना के 40 मिनट बाद पहुंची। इलाज मिलने में देरी होने पर महेश की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महेश की ढाई साल पहले फरीदाबाद से शादी हुई थी। उसका 10 माह का बेटा है। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी बेसुध हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने काटा बवाल
महेश की टक्कर होने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण खेरेश्वर चौराहे पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद ठेल-ढकेल वालों से हादसे के बारे में जानकारी की। टक्कर मारने वाले टेंपो और उसके चालक के बारे में पूछा। आरोप है कि चौराहे पर मौजूद लोगों के खामोश रहने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने जमकर बवाल काटा। आने जाने वाले के साथ मारपीट तक की। टेंपो वालों से मारपीट कर दी। कई वाहनों में तोड़फोड़ की। दो घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस हरकत में आई। हंगामा काटने वाले लोगों को पुलिस थाने ले गई। थाना लोधा इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।




हाईवे पर जो मिला उसे पीटा
पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर फल बेचने वाले पर टैंपो चालकों की जमकर पिटाई की गई। सड़क किनारे केले बेचने वाले व पूड़ी सब्जी बेचने वाले को भी नहीं छोड़ा गया। उनकी तो जमकर पीटा ही गया और टैंपो वालों को भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed