{"_id":"5c37a805bdec2273a2561e7e","slug":"141547151365-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के मेलरोज बाईपास पर बुधवार शाम बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या के मामले में गुरुवार को महिला के छोटे बेटे ने अज्ञात के खिलाफ थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को पूरी नंदन वन कालोनी और घर की अच्छे से जांच की।
घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को सीसीटीवी मिलने के बाद उम्मीद जागी है कि वहां से कुछ तथ्य मिलेंगे। उधर पुलिस घर के किसी करीबी पर भी हत्या का शक जता रही है। पुलिस सभी को साथ लेकर जांच कर रही है।
बता दें बुधवार शाम 65 वर्षीय ईशो देवी की उन्हीं के मकान में घुस कर धारदार हथियार से गला रेतकर किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। घर में ईशो देवी के अलावा बेटी प्रीती, दामाद श्रीकृष्ण व बेटा मुकेश रहता है।
विज्ञापन
तीनों ही सुबह मजदूरी के लिए निकल जाते हैं। बुधवार को शाम प्रीती जब घर वापस लौटी तो दरवाजा खुला देख चौंक गई। अंदर जाने पर देखा तो मां का शव जमीन पर पड़ा था।
गुरुवार को छोटे बेटे मुकेश ने थाना देहली गेट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ विशाल पांडे ने बताया कि गली में एक सीसीटीवी मिला है, जिसमें लोगों की आवाजाही कैद है। उसमें से कुछ संदिग्ध स्पष्ट होंगे। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। साथ ही परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।