फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दरोगा की बीवी ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी

दरोगा की बीवी ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी

Mon, 20 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दरोगा की बीवी ने फंदे पर झूलकर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के जवां थाने में बतौर कस्बा चौकी इंचार्ज तैनात दरोगा पारस सिंह की पत्नी शैलेंद्री देवी (38) ने यहां क्वार्सी इलाके की ज्ञान सरोवर कॉलोनी के किराये के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह वाकया रविवार दोपहर उस समय हुआ, जब दरोगा जवां में ड्यूटी पर था और तीनों बच्चे नीचे मकान मालिक के बच्चों संग खेल रहे थे।

तभी अचानक शैलेंद्री गायब हो गईं और जब घंटों खोज हुई तो मकान के दूसरे माले के खाली हिस्से में उनकी लाश लटकी मिली। अब तक कि पुलिस जांच में साफ हुआ है कि शैलेंद्री लंबे समय से किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। वह इससे पहले भी दो बार खुद की जान देने की कोशिश कर चुकी थीं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से कानपुर देहात के राजपुरा के गांव बनी निवासी पारस सिंह की शादी करीब डेढ़ दशक पहले शैलेंद्री निवासी चुरखी जालौन संग हुई थी। दंपती पर दो बेटी एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी बेटी करीब 12 साल की है। दो साल पहले कानपुर नगर से यहां स्थानांतरण के बाद से पारस सिंह का परिवार यहां योगेंद्र सिंह के मकान में दूसरी माले पर किराये पर रह रहा है।

इस माले पर एक हिस्सा अभी खाली है। पारस सिंह की तैनाती जवां से पहले क्वार्सी, टप्पल और बन्नादेवी में भी रह चुकी है। पुलिस के अनुसार पारस सिंह जवां में ड्यूटी पर थे और दोपहर में उनके बच्चे नीचे मकान स्वामी के बच्चों संग खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक शैलेंद्री ने मकान के उस हिस्से में जाकर साड़ी से फांसी लगा ली, जिसमें अभी कोई नहीं रहता।

काफी देर तक जब शैलेंद्री की कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो मकान स्वामी ने उनके बच्चों से कहा कि तुम्हारी मां कहां है, जरा देखो। इस पर बच्चे देखने पहुंचे और काफी देर तक उन्हें मम्मी नहीं मिली। बड़ी बेटी ने पापा को फोन किया तो जवां से पारस सिंह भी दौड़े चले आए। इसी बीच शैलेंद्री की लाश बगल के हिस्से में लटकी दिखाई दे गई। इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई।

इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। शैलेंद्री काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थीं। इससे पहले एक बार फांसी लगाने व एक बार ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश कर चुकी थीं।


फिलहाल पारस के परिजन व ससुराल पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इधर, इस सूचना पर जवां एसओ उदित नयन सिंह सहित थाने का पूरा स्टाफ व जिला पुलिस में पारस सिंह के तमाम परिचित भी उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed