{"_id":"5b6b55be4f1c1b923e8b5f1b","slug":"141533760958-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र के विष्णुपुरी क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में बुधवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया इसके बाद ही परिजन शांत हुए। शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ललितेश(26) पत्नी विनोद निवासी बावत सिकंदराराऊ हाथरस को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद विष्णुपुरी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां पर मंगलवार की रात को ललितेश ने बेटी को जन्म दिया।
बुधवार को दिन में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद ललितेश की मौत हो गई। उसकी नवजात बेटी सुरक्षित है। ललितेश की मौत की जानकारी जब उसके परिजनों को दी गई तो उन्होंने हास्पिटल संचालक के खिलाफ आरोप लगा।
विज्ञापन
साथ ही इलाज में भी लापरवाही के आरोप लगाए। इसके बाद परिजनों ने अपने संपर्क और परिचित लोगों को बुला लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने परिजनों से कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो लिखित तहरीर दें। इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद ही परिजन शांत हुए।