फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के 28 हजार रुपये मांगे

बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के 28 हजार रुपये मांगे

Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने के 28 हजार रुपये मांगे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


10 वर्षीय बच्ची को बदनीयती से दबोचने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दरोगा ने पीड़ित के पिता से 28 हजार रुपये मांग लिए। यह बात पीड़ित के अधिवक्ता के परामर्श पर पीड़ित ने मोबाइल में रिकार्ड कर ली और एसएसपी के समक्ष रखी। इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

थाना क्वार्सी के नगला पटवारी की एक महिला ने एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि गत 15 अप्रैल को वह अस्पताल में भर्ती अपने देवर को देखकर घर लौटी तो मेरी 10 वर्षीय बेटी मुझसे लिपट गई और रोने लगी।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि पिछले एक साल से किराए पर रह रहे एक ड्राइवर युवक ने उसे कमरे में बुलाकर उससे गलत काम की कोशिश की। यह बात पीड़िता के पिता को बताई तो उसके आने से पहले ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में सूचना दी तो मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बल्कि उसके पति के खिलाफ ही शांति भंग की धारा लगा दी गई। साथ ही मुकदमा दर्ज करने के लिए 28 हजार रुपये मांगे। 8 हजार रुपये दरोगा ले चुके हैं। 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, जिसकी रिकार्डिंग मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed