फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हापुड़ के सीएमओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा -First Page

हापुड़ के सीएमओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा -First Page

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ के सीएमओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा -First Page
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हापुड़ के सीएमओ डा. एके सिंह हमले के एक मुकदमे में रुपये लेकर अलीगढ़ की अदालत में करीब एक साल पहले पक्षपातपूर्ण बयान देने के मामले में फंस गए हैं। हमले के मुकदमे के आरोपी मथुरा निवासी हरस्वरूप ने इस लेन-देन का वीडियो भेजकर इसकी शिकायत स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारियों से की थी।

फॉरेंसिक जांच में यह वीडियो सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर हरस्वरूप की ओर से डा. एके सिंह और गाजियाबाद में रहने वाली महिला अधिवक्ता गीता तोमर के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में बीते शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


हरस्वरूप की बेटी का विवाह अधिवक्ता गीता तोमर के बेटे आकाश से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति पत्नी में अनबन होने लगी। इस पर हरस्वरूप ने गीता तोमर और उनके बेटे के खिलाफ बन्नादेवी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरस्वरूप का आरोप है कि यह मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए गीता तोमर ने भी उन पर बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें कहा गया कि हरस्वरूप व उनके बेटे गौरव ने 2 जून 2012 की रात करीब साढ़े 11 बजे आकाश पर हमला कर मारपीट की, जिसमें वह जख्मी हो गया। उस वक्त मलखान सिंह जिला अस्पताल में तैनात डा. एके सिंह ने आकाश की मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी।

जांच में शिकायत सही न पाए जाने पर इस मुकदमे में पुलिस ने हरस्वरूप के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस पर गीता तोमर पक्ष अदालत चला गया और एफआर खारिज कराई। मामले का अदालत में परीक्षण शुरू हो गया। इसमें एक फरवरी 2017 को एके सिंह (वर्तमान सीएमओ हापुड़) को तलब किया गया।

तलबी पर आए डा. एके सिंह ने अदालत में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। आरोप है कि अदालत में डा. एके सिंह ने गीता तोमर के पक्ष में पक्षपातपूर्ण जवाब दिए। गवाही के बाद जब वह अदालत से बाहर आए तो उनकी गीता तोमर से बातचीत हुई।

आरोप है कि इस दौरान डा. एके सिंह और गीता के बीच रुपयों का लेनदेन हुआ, जिसको हरस्वरूप के बेटे गौरव ने मोबाइल में कैद कर लिया। इसकी शिकायत स्वास्थ्य निदेशक, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गई। जांच के लिए क्लिपिंग की सीडी फॉरेंसिक लैब गई। पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण विंग ने भी इसकी जांच की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी के निर्देश पर 10 मार्च को करीब साढ़े नौ बजे यह मुकदमा थाना सिविल लाइंस में दर्ज हुआ। पुलिस ने पत्रकारों को इसकी जानकारी सोमवार को दी।


इसमें हरस्वरूप पुत्र कल्याण सिंह निवासी 100- नरसीपुरम रिफाइनरी मथुरा ने आरोपी डा. एके सिंह तत्कालीन डाक्टर मलखान सिंह जिला अस्पताल वर्तमान सीएमओ हापुड़, गीता तोमर पत्नी डंबर सिंह निवासी 104-ए गोविंदपुरम कवि नगर गाजियाबाद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 और 13 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

डा. एके सिंह व गीता तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की जांच शुरू की जा रही है।
- जावेद खां, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed