फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़के

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़के

Thu, 18 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसी भड़के
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के एक व्हाट्स एप ग्रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित जोक में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर कांग्रेस नेता विनोद पांडेय ने ग्रुप एडमिन सहित पोस्ट डालने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।

पिछले कुछ दिनों से शहर में एक व्हाट्स एप ग्रुप चर्चा में है। इस ग्रुप को बनाने वाले ने कई एडमिन बना रखे हैं। इसका नाम भी ऐसा रखा है जिससे लगे कि पूरे शहर के विषय में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


इस ग्रुप में बुधवार को सुबह एक जोक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को केंद्र में रखते हुए उनके लिए बेहद अभद्र शब्दों का प्रयोग कर दिया गया। इस बात की जानकारी जब कांग्रेेस नेता विनोद पांडेय को हुई तो उन्होंने इसको गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद पांडेय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मजाक के केंद्र बिंदु में रखना ही उनका अपमान करना है। इस मजाक में अभद्र शब्दों का प्रयोग अपराध को और भी संगीन बना देता है।


इस घटना से मेरी व अन्य कांग्रेसजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे ग्रुप, इसके एडमिन और पोस्ट करने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट और राष्ट्रपिता के अपमान की धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। अगर मुकदमा दर्ज न हुआ तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed