{"_id":"5ccf45ecbdec22075f57778f","slug":"131557087724-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर अश्लील बात करने वाले युवक की शिकायत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फोन पर अश्लील बात करने वाले युवक की शिकायत की
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के विष्णुपुरी स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत नर्स को एक अज्ञात युवक फोन कर अश्लील बातें करता है। पीड़ित नर्स के मना करने पर भी वह उसे बार-बार परेशान करता है। पीड़िता ने अज्ञात युवक के खिलाफ महिला थाना में तहरीर दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित विष्णुपुरी में काम करने वाली एक नर्स ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके फोन पर कुछ दिनों से एक अंजान नंबर से फोन आ रहा है। युवक उससे जबरदस्ती दोस्ती करने की कहता है। जब उसने मना कर दिया तो युवक उससे अश्लील बातें करने लगा।
दिन में सैकड़ों बार वह पीड़िता को फोन करता है। नंबर ब्लैकलिस्ट में डालने पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता है। पीड़िता ने रविवार को महिला थाने में अज्ञात युवक की शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।