{"_id":"5c81786fbdec2213f932e215","slug":"131551988847-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के ऐवज में लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम के ऐवज में लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांव खेड़ाखुर्द के ग्रामीण से केसीसी के नाम पर एक हजार रुपये संबंधित लेखपाल द्वारा मांगने का आडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम कोल ने कहा है कि मामले की जांच करायी जाएगी। यदि लेखपाल दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में गांव खेड़ा खुर्द के किसान चंद्रप्रकाश मोबाइल पर लेखपाल महेश गौतम से बात कर रहे हैं। वह लेखपाल से कह रहे हैं कि उन्हें केसीसी करानी है और इसके बाद वह खेत के पास ही दुकान डालना चाहते हैं।
बातचीत के दौरान वह लेखपाल से खर्चा पानी के बारे में पूछते हैं तो लेखपाल उनसे काम के ऐवज में एक हजार रुपये देने की बात करते हैं। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करायी जाएगी। यदि आवाज लेखपाल की पायी जाती है तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।