{"_id":"5c311728bdec2257022f9d16","slug":"131546721064-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पहले धोखा, फिर दो बार गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में पहले धोखा, फिर दो बार गर्भपात
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
हाथरस की एक महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण करने और दो बार उसका जबरन गर्भपात कराने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान पीड़ित महिला को एलपीजी गैस का सिलेंडर खुला छोड़कर उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
पत्र में कहा गया है कि हाथरस की रहने वाली यह महिला पांच वर्ष पहले विजयगढ़ के रहने वाले एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया और उसे लेकर अलीगढ़ सिविल लाइन क्षेत्र में रहने लगा।
इस दौरान जब महिला गर्भवती हो गई और पता चला कि गर्भ में बेटी है, युवक ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। बाद में वह फिर गर्भवती हुई। इस बार वह गर्भपात नहीं कराने के लिए अड़ी रही। लेकिन उसे नशीली दवा खिला दी गई जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसका फिर से गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके कमरे में गैस का सिलेंडर खुला छोड़ कर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। लेकिन वह बच गई। बाद में पता चला है कि वह दो महिलाओं को और भी इसी तरह से फंसा कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।