{"_id":"5bbfbb73bdec2250547bac8c","slug":"131539292019-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधा में पशु तस्करों ने एएसपी पर गाड़ी दौड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोधा में पशु तस्करों ने एएसपी पर गाड़ी दौड़ाई
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
गभाना। थाना लोधा और खैर क्षेत्र के बीच गांव हैवतपुर मोड़ पर बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने एएसपी पर गाड़ी चढ़ा दी। किसी तरह एएसपी ने स्वयं को सुरक्षित किया। बाद में पशु तस्कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
एएसपी नीरज जादौन बुधवार की रात हैवतपुर मोड़ पर साप्ताहिक चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक खास नंबर की गाड़ी में पशु तस्कर हैं। जब वह नंबर की गाड़ी चेकिंग कर रहे प्वाइंट पर आई तो उसे रुकने के लिए कहा गया। लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी। इस पर एएसपी ने अपनी गाड़ी से पशु तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। अपनी गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद जब तस्करों की गाड़ी को रुकने के लिए कहा गया तो तस्करों की गाड़ी ने एएसपी की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर दो बार मारी गई। एएसपी ने किसी तरह अपनी गाड़ी को साइड में किया। इस दौरान पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। लेकिन बदमाश अंधेरे और बड़ी गाड़ी में होने का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। खैर, गभाना, लोधा आदि क्षेत्र में यह पशु तस्करों का चौथा हमला है जो पुलिस पर हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।