फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विस्फोटक बनाने के दो आरोपियों को पांच वर्ष की कैद

विस्फोटक बनाने के दो आरोपियों को पांच वर्ष की कैद

Fri, 12 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
विस्फोटक बनाने के दो आरोपियों को पांच वर्ष की कैद
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विस्फोटक बनाते समय विस्फोट होने और लोक शांति भंग करने के एक मामले में अदालत ने दो आरोपियों को पांच वर्ष की कैद और दो हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
10 अप्रैल 2006 को थाना सासनी गेट के प्रभारी मनोहर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि वह अपने हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कि रात करीब 10.30 बजे मदीना कालोनी कासिम नगर की ओर से जोरदार विस्फोट की आवाज आई। मौके पर जाकर देखा तो कांच के टुकड़े, विस्फोट के कारण अन्य सामग्रियों के टुकड़े आदि पड़े हुए थे। विस्फोट वाली जगह जाकर देखा तो दो व्यक्ति घायल थे। दोनों ने अपने नाम शाकिर पुत्र कल्लू और गुड्डू उर्फ काले उर्फ फजलुर्रहमान बताए।
विज्ञापन


विस्फोट का खौफ इतना था कि गवाही के लिए भी कोई आदमी घर से बाहर निकल कर नहीं आ रहा था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और लोक शांति भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की सुनवाई अदालत में हुई, जिसके बाद उनका दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोनों को पांच वर्ष की कैद और दो हजार रुपये अर्थ दंड अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed