फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिला आबकारी अधिकारी की टीम भ्रष्टाचार में लिप्त : सांसद

जिला आबकारी अधिकारी की टीम भ्रष्टाचार में लिप्त : सांसद

Fri, 12 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी की टीम भ्रष्टाचार में लिप्त : सांसद
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने जिला आबकारी अधिकारी और उनके कुछ चहेते अफसरों की टीम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सुविधा शुल्क लेकर मंदिर व स्कूल, कालेजों के पास शराब व बीयर के ठेके खोले गए हैं। कई बार कहने के बाद भी इनको बंद नहीं कराया गया है। नवरात्र के मौके पर ऐसे ठेकों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। ऐसे में आबकारी विभाग मेें तैनात सभी अफसर व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली व संपत्तियों की जांच उच्चस्तरीय समिति से कराया जाना जरूरी है।

सांसद सतीश गौतम ने आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री जय प्रताप सिंह को इस संबंध में पत्र भेजा है। सांसद ने कहा है कि जिला आबकारी अधिकारी और उनके सेक्टर प्रभारी विभागीय नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम वसूली में लगे हैं। निरंकुशता का यह आलम है कि जब उनके द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा गया तो उसका समुचित जवाब तक नहीं दिया गया। विभाग में तैनात एक प्रभारी रामवीर यादव अपने को समाजवादी पार्टी का पदाधिकारी बताता है ओर खुलेआम विभागीय हथियारों का प्रदर्शन करता है। जिला आबकारी अधिकारी के संरक्षण में पूरे जिले में तमाम बीयर, अंग्रेजी शराब व देशी शराब के ठेकों के स्थल को मासिक सुविधा शुल्क लेकर परिवर्तित कर दिया गया है। एसएमबी इंटर कालेज के सामने तथा प्राग मूक बधिर कालेज के सामने भी शराब का ठेका खुलवाया गया है। इन कृत्यों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदर्शन के बावजूद नहीं सुधरा रवैया
अलीगढ़। एसएमबी इंटर कालेज एवं प्राग मूक बधिर कालेज के पास शराब के ठेके को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने दोनों कालेजों के पास ठेकों की जांच जरूर की, लेकिन इन्हें हटाने का प्रयास अब तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांकरा में छापे में 45 लीटर कच्ची शराब बरामद
अलीगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने अतरौली क्षेत्र के सांकरा गांव में जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के नेतृत्व में कच्ची शराब बनाने वालों के अड्डों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 45 लीटर कच्ची शराब, 220 लीटर गुड़ की लेन बरामद हुई। शराब बनाने वाले मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। टीम में चंद्र प्रकाश यादव, राजेश यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।


भ्रष्टाचार और मनमानी करने के आरोप निराधार हैं। इसकी जांच कराई जा सकती है। अगर मैं या मेरी टीम का कोई अधिकारी दोषी है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- धीरज शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed