फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में अफगानी छात्र के साथ मारपीट

एएमयू में अफगानी छात्र के साथ मारपीट

Sat, 06 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में अफगानी छात्र के साथ मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र ने प्रॉक्टर आफिस के माध्यम से इसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में की है। तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एएमयू प्रॉक्टर द्वारा आरोपी छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रॉक्टर आफिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

अफगानिस्तान का सफरूद्दीन एएमयू में बीए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान विभाग का छात्र है। वह कमरे लेकर बाहर रहता है। पांच दिन पहले आर्ट फैकल्टी में उसकी अंग्रेजी विभाग के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमीन से किसी बात पर विवाद हो गया। अमीन अभी कमरे लेकर बाहर रह रहा है। इस दौरान मारपीट भी हुुआ। विदेशी छात्र ने अमीन पर मारपीट एवं उपद्रव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अफगानी छात्र ने इसकी शिकायत प्रॉक्टर आफिस के माध्यम से थाना सिविल लाइन में की है। प्रॉक्टर द्वारा छात्र अमीन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रॉक्टर आफिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोप की जांच कराई जा रही है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अफगानिस्तान के छात्र का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed