फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कूटू टिंचर के साथ गिरफ्तार

कूटू टिंचर के साथ गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कूटू टिंचर के साथ गिरफ्तार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर में बढ़ रहे कुट्टू के प्रकोप के चलते हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अभियान चलाकर दो कुट्टू बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 43 पेटी कुट्टू फुल, दो खुली हुई पेटी और पांच हजार से ज्यादा शीशी एरोमैटिक कार्डामाम टिंचर बरामद किया है।

शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ पंकज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी व थाना बन्ना देवी पुलिस के साथ टीम का गठन कर इस काम में लगाया गया था।
विज्ञापन


27 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एसओजी टीम व स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अशोक नगर खैर बाईपास गंदे नाले के किनारे बने मकान पर छापा मारा। यहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 पेटी कुट्टू, दो खुली हुई पेटी और पांच हजार से ज्यादा शीशी एरोमैटिक कार्डामाम टिंचर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास है। यह लोग शहर के विभिन्न मोहल्लों में चोरी छिपे कुट्टू की सप्लाई अवैध तरीके से करते थे। शहर के निचले तबके में यह नशे का माध्यम बन चुका है।


यह किए गए गिरफ्तार
- दिनेश कुमार पुत्र होतीलाल, निवासी रामनगर, आईटीआई रोड, बन्ना देवी
- अमित कुमार पुत्र सतीश शर्मा निवासी प्रभा नगर मैलरोज बाईपास बन्ना देवी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक बन्ना देवी जितेंद्र सिंह दीखित, एसओजी प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, सब इंस्पेक्टर एसओजी समय सिंह, रमेश चंद्र, एसओजी सिपाही राकेश कुमार, मोहनलाल, मो. रजा, रोबिन, प्रवीन कुमार, नितिन, समीर, रामकुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed