फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सर्राफ ने लगाया पत्नी पर हमले और चोरी का आरोप

सर्राफ ने लगाया पत्नी पर हमले और चोरी का आरोप

Tue, 09 Apr 2019 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ ने लगाया पत्नी पर हमले और चोरी का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके के एक सराफा कारोबारी ने अपनी पत्नी पर चांदी के बर्तन और गहनों से भरा कार्टून चुराने और हमलावरों से जान से मरवाने की कोशिश का आरोप लगाया है। सराफ ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय मेें तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी कार्यालय से तहरीर को थाना गांधी पार्क के लिए जारी कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


गांधी पार्क के मामू भांजा क्षेत्र के रहने वाले सराफ कारोबारी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसका विवाह तीन साल पहले क्षेत्र की ही एक महिला से हुआ था। शुरुआती दिनों सब ठीक रहा, लेकिन बाद में वह मां-पिता के साथ झगड़ा करने लगी। आरोप है कि अक्तूबर 2018 में उसने घर में रखे चांदी के बर्तन और गहनों से भरा कार्टून चोरी कर लिया। बाद में उसने वारदात कुबूल कर धमकी देना शुरू कर दिया। सात माह पहलेे झूठा मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है। एक सप्ताह पहले जानलेवा हमला कराया। पति की शिकायत पर एसएसपी कार्यालय से थाना पुलिस को तहरीर फारवर्ड कर आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed